बारामुला। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने वीरवार को पट्टन में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। स्पोर्ट्स एसोसिएशन पट्टन और सिविल सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस रैली का उद्देश्य नशे के खतरे से अवगत करवाना था।
रैली की शुरुआत पांडू पार्क से हुई और समापन सरकारी डिग्री कॉलेज पट्टन के पास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें स्पोर्ट्स एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, औकाफ कमेटी पट्टन के सदस्य, छात्र, शिक्षक और विभिन्न शिक्षण संस्थानों का स्टाफ शामिल हुआ। संवाद