पुलवामा। जिले के द्रबगाम में रविवार शाम को एक घर में आग लग गई। सूचना के बाद द्रबगाम फायर स्टेशन से तुरंत एक दमकल भेजी गई। चूंकि जामिया मस्जिद प्रभावित घर के बहुत करीब थी इसलिए जिला फायर स्टेशन पुलवामा और राजपोरा फायर स्टेशन से तुरंत और मदद मंगाई गई।
जांच करने पर पता चला कि आग दो मंजिला एक रिहायशी घर में लगी थी जिसकी अटारी में सूखी घास रखी थी। आग की लपटें पास की जामिया मस्जिद की छत के बहुत करीब पहुंच गई थीं। चुनौतियों के बावजूद अग्निशमन कर्मियों ने बहादुरी और पेशेवर तरीके से काम किया। जामिया मस्जिद की छत को सफलतापूर्वक ठंडा किया और घर की आग बुझाई। इससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे रिहायशी घरों की अटारी में ज्वलनशील पदार्थ जमा न करें और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आग सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें। संवाद