फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. फारूक और उमर अब्दुल्ला ने कमर अली के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पार्टी नेता कमर अली अखून के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

अपने शोक संदेश में डॉ. फारूक ने कहा, अखून के निधन की खबर ने मुझे गहन दुख में डाल दिया है। मैं उन्हें एक समर्पित पार्टी सहयोगी और कैबिनेट सदस्य के रूप में याद करता हूं जो कारगिल के लोगों के कल्याण के लिए अटल प्रतिबद्ध रहे। उनका जाना एक युग का अंत है, लेकिन उनकी निस्वार्थ सेवा और पार्टी के आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण उनकी विरासत को जीवित रखेगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और सहानुभूति। अल्लाह उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संदेश में कहा, अखून उस दुर्लभ किस्म के राजनेताओं में से थे, जिन्होंने कभी अपने सिद्धांतों पर समझौता नहीं किया। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सबसे चुनौतीपूर्ण और विजयी दौरों में भी दृढ़ता से साथ दिया। एक अनुभवी और व्यापक सम्मान प्राप्त नेता के रूप में उनका निधन लद्दाख के राजनीतिक परिदृश्य में, विशेषकर कारगिल में एक गहरा शून्य छोड़ गया है, जिसे आने वाले वर्षों में भर पाना मुश्किल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें