फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. फारूक ने जामिया मस्जिद पर ताला लगाए जाने पर जताई निराशा

विज्ञापन
जुमा तुल अलविदा पर श्रीनगर की जामिया म​स्जिद का बंद गेट। संवाद 
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में दरगाह हजरतबल शरीफ में जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा की। जारी बयान में एनसी प्रवक्ता ने बताया कि नमाज के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और देश के बाकी हिस्सों में स्थायी शांति और समृद्धि के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर उन्होंने श्रीनगर के नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमा-तुल-विदा की सामूहिक नमाज अदा करने से रोकने के लिए श्रीनगर प्रशासन की आलोचना की। डॉ. फारूक ने इस शुभ दिन पर मस्जिद के दरवाजों पर ताला लगाए जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस कदम से उन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जो पारंपरिक रूप से इस मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें