श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मगाम के पेठ कनिहामा निवासी वरिष्ठ शिक्षा विद् एवं सम्मानित धार्मिक विद्वान हाजी मोहम्मद सुभान डार के निधन पर गहन दुख एवं शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में डॉ. फारूक ने दिवंगत आत्मा को एक पवित्र, विनम्र एवं समर्पित व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, धर्म एवं समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हाजी मोहम्मद सुभान डार अपनी नैतिकता, विद्वता तथा युवा पीढ़ी को ज्ञान एवं सदाचार के मार्ग पर मार्गदर्शन करने की आजीवन प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। संवाद