श्रीनगर। भाजपा के प्रवक्ता साजिद यूसुफ शाह ने मंगलवार को कहा कि युवा रोजगार मांग रहे हैं जबकि उमर सरकार रिटायर कर्मियों को काम पर लगा रही। एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में सीमित नौकरियों के मौके हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला रिटायर लोगों को फिर से नौकरी दे रहे हैं, जबकि बेरोजगार युवा मौके और चांस की तलाश कर रहे हैं। नेकां को टैग कर रहा हूं, शायद इसे उनके अगले चुनाव घोषणापत्र में शामिल किया जा सके। ब्यूरो