फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम में डीसी ने 253 आइस बॉक्स किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम के डिप्टी कमिश्नर डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने मंगलवार को जिले के कमजोर मत्स्य पालकों और मछुआरों के बीच 253 आइस बॉक्स वितरित किए। ये आइस बॉक्स मत्स्य विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना के तहत खरीदे गए हैं। यह कदम मत्स्य क्षेत्र को मजबूत करने और मछुआरा समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादों की शेल्फ लाइफ बढ़ाना, कटाई के बाद होने वाले नुकसान को रोकना और विशेष रूप से सड़क किनारे मछली बेचने वाले विक्रेताओं द्वारा स्वच्छ तरीके से मछली को संभालना सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें