फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नौगाम में कुत्ते ने 72 साल की महिला को बुरी तरह काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, आंख में भी चोट लगी, होगी प्लास्टिक सर्जरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गुलशन नगर नौगाम की रहने वाली 72 साल की अजी बेगम पर घर से बाहर एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। बुज़ुर्ग महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं जिसमें उनकी एक आंख में भी गहरी चोट शामिल है। उन्हें कई टांके लगाने पड़े।
परिवार वालों ने बताया कि चोटें इतनी गंभीर हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें रिकंस्ट्रक्टिव (प्लास्टिक) सर्जरी कराने की सलाह दी है। उनके बेटे मंजूर अहमद ने बताया, मेरी मां बस घर से बाहर निकली ही थीं कि अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनके चेहरे और आंख पर गहरी चोटें आईं और डॉक्टरों ने हमें बताया है कि अब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे लावारिस कुत्तों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए तुरंत और प्रभावी कदम उठाएं ताकि किसी और बेगुनाह व्यक्ति को ऐसी तकलीफ न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

इस घटना ने श्रीनगर में लावारिस कुत्तों के लगातार हमलों के बीच सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में कुत्तों का हमला एक गंभीर खतरा बना हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे लोगों, खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण के उपायों को और मजबूत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें