- मंडलायुक्त ने की जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन और बकाया कामों की प्रगति की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस काम की प्रगति की समीक्षा करने और बकाया कामों की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार को बैठक की गई।
बैठक में डिप्टी कमिश्नरों ने मंडलायुक्त को जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन की प्रगति, बकाया कामों और अपने-अपने जिलों में जमाबंदियों के पब्लिक रीडिंग कैंप के दौरान मिली शिकायतों के बारे में जानकारी दी।
डिवीजनल कमिश्नर ने निर्देश दिया कि डिजिटाइज्ड जमाबंदियों की लोगों द्वारा पहचानी गई गलतियों को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भूमि अभिलेख में शुद्धता और पारदर्शिता पक्की हो सके। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि तय समय के अंदर बकाया काम पूरे हो सके।