फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंडलायुक्त ने दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सशस्त्र बल झंडा दिवस पर श्रद्धांजलि देते अंशुल गर्ग। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
श्रीनगर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैैनिक भवन श्रीनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और वर्दीधारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भी बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की और सिविल प्रशासन की ओर से पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।पूर्व सैनिकों ने डिविजनल कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कल्याणकारी पहलों की सराहना की। डिविजनल कमिश्नर ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक राष्ट्र के संरक्षक हैं जो देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन के अनगिनत सुखों और सपनों का त्याग करते हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह न केवल बलिदानियों और सैनिकों का सम्मान करे बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट करे जो इस बलिदान का हिस्सा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें