श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने नौगाम रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा कॉरिडोर और सुरक्षा काफिले की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अमरनाथ यात्रा के मुख्य ट्रैक और सभी बेस कैंपों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वीरवार को सुबह पारंपरिक और औपचारिक फ्लैगिंग ऑफ के साथ पहला जत्था रवाना होगा। पूरे रास्ते में सुरक्षा एस्कॉट तैनात रहेगा। विभिन्न माध्यमों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे श्रीनगर पहुंच चुके हैं। जो यात्री पहले से ऑनलाइन रजिस्टर्ड हैं उन्हें जल्द से जल्द आरएफआईडी कार्ड जारी किए जा रहे हैं ताकि वे अपने बेस कैंप की तरफ बढ़ सकें। जिन श्रद्धालुओं ने पहले से प्री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और वे सीधे पहुंच गए हैं, उनके लिए भी विशेष मैकेनिज्म तैयार किया गया है। यह सुविधा पंथ चौक और दोनों मुख्य बेस कैंपों पर उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो