फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फलों व सब्जियों की मंडियों में गुप्त नीलामी पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर ने सोशल मीडिया पर फलों और सब्जियों की मंडियों में गुप्त नीलामी किए जाने के आरोप पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी सर्कुलर में निदेशक ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियां सख्त प्रतिबंधित हैं और मंडी संचालन से जुड़े कानूनों एवं नियमों का स्पष्ट उल्लंघन हैं। उन्होंने जोर दिया कि बागवानी उत्पादों का व्यापार केवल खुली, पारदर्शी और जवाबदेह नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाना चाहिए। निदेशक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति, व्यापारी, कमीशन एजेंट या कोई भी संस्था यदि गुप्त नीलामी में शामिल पाई गई या ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देती पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें