फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लोगों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) उत्तर कश्मीर रेंज, डॉ. विनोद कुमार ने शुक्रवार को जिला का दौरा किया। यहां उन्होंने एसएसपी, एसडीपीओ और जिले के सभी एसएचओ के साथ अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिले में समग्र अपराध परिदृश्य, कानून और व्यवस्था की स्थिति व पुलिसिंग उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को पेशेवर दक्षता बढ़ाने और जनसंपर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। जिले में नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज ने मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियानों को बढ़ाने और नागरिक प्रशासन, शैक्षिक संस्थानों और समुदाय के हितधारकों के साथ निकट समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि समाज से नशे की समस्या को समाप्त किया जा सके। उन्होंने आगे अपराध रोधी पहलों को मजबूत करने और जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें