उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में पुल का किया उद्घाटन। संवाद
कुपवाड़ा। उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा का व्यापक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा करना, सार्वजनिक सुविधाओं का जायजा लेना और कई स्थानों पर जन-संपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करना था। उप-मुख्यमंत्री के साथ संसद सदस्य चौधरी मोहम्मद रमजान और उड़ी के विधायक डॉ. सज्जाद शफी भी मौजूद थे। अपने व्यापक दौरे के दौरान, उप-मुख्यमंत्री ने नाला अपुरपुर पर बने 110 मीटर लंबे ड्रगमुल्ला-हाटमुल्ला पुल का भी उद्घाटन किया। संवाद