फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में घर में फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
गांदरबल में महिला की मौत के बाद लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गांदरबल। जिले के वलीवार इलाके में वीरवार को 35 वर्षीय एक महिला अपने घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतका वलीवार के एक स्थानीय निवासी की पत्नी थी। शव को मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कानूनी-चिकित्सीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें