शोपियां। पुलिस ने सब्सिडी वाले केरोसिन तेल व चावल की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर वीरवार को प्रताप पोरा क्षेत्र में वीरवार को कार्रवाई की। शोपियां पुलिस की टीम ने प्रताप पोरा निवासी शबीर अहमद शेख की दुकान में छापा मारा। 253 लीटर केरोसिन तेल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे मामले में पुलिस टीम ने हीपोरा बटागुंड निवासी शबीर अहमद गनी की दुकान पर छापा मारा। दुकान से 577 लीटर केरोसीन तेल और 25 क्विंटल चावल जब्त कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सब्सिडी वाले केरोसीन तेल की अवैध बिक्री में शामिल थे। संवाद