कुलगाम। डीसी शाहजाद आलम ने शुक्रवार को निवासियों को आश्वस्त किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और यह दैनिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 1,500 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं जिनमें से लगभग 1,000 नियमित रूप से उपभोक्ताओं को आपूर्ति किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रशासन आपूर्ति पर लगातार निगरानी रख रहा है ताकि निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने उपभोक्ताओं से अपडेट रहने का आग्रह करते हुए लोगों को नजदीकी सीएससी केंद्रों या राशन डिपो में अपना ई-केवाईसी पूरा करने की सलाह दी। ताकि अपने गांवों में ओटीपी का समय पर प्राप्त होना सुनिश्चित करने और सेवाओं का लाभ लेने में देरी से बचा जा सके। संवाद