अनंतनाग। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम मार्ग पर टेंट और दुकानों के आवंटन हेतु शुक्रवार को खानाबल स्थित डाक बंगले में ड्रॉ ऑफ लॉट्स आयोजित किया गया। डीसी बिलाल मोहिउद्दीन भट की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया एडीसी, सीईओ पीडीए, एसडीएम पहलगाम, एडी टूरिज्म पहलगाम और डीआईओ एनआईसी की संयुक्त समिति की ओर से रैंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से कराई गई जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित की गई। संवाद