फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में मिशन युवा कार्यक्रम के तहत 458 मामलों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उपायुक्त बारामुला मिंगा शेरपा ने बुधवार को डीसी कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) बारामुला की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिशन युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 458 नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की शुरुआत में पिछली डीएलआईसी बैठकों में स्वीकृत मामलों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिले के बेरोजगार पात्र युवाओं के कई नए मामलों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। ऋण मामलों को मंजूरी मिलने से युवाओं का स्वरोजगार के अवसर तलाशने और अपनी आजीविका में उल्लेखनीय सुधार करने का मार्ग प्रशस्त होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें