बारामुला। बारामुला के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा ने बुधवार को उड़ी ब्लॉक में फाउंडेशनल फर्स्ट प्रोग्राम के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं प्रसार बैठक की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी लक्ष्यों के अनुरूप चलाया जा रहा है। बैठक में विभिन्न मूल्यांकन एवं निगरानी ढांचों पर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने उड़ा ब्लाॅक में प्रगति की सराहना की। संवाद