श्रीनगर। शहर के अपटाउन क्षेत्र नौगाम में बुधवार को एक किराए के कमरे से दो मजदूरों के शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूर नौगाम स्थित एक किराए के कमरे में बेहोशी की हालत में पाए गए। उन्होंने कहा,सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मृतकों की पहचान बशीर अहमद वागे और निसार अहमद आहंगर के रूप में हुई है। दोनों अनंतनाग जिले के मागाम, कोकरनाग के निवासी थे। संवाद