कुपवाड़ा। मछली पालन क्षेत्र में कटाई के बाद की सुविधाओं को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों के तहत डिप्टी कमिश्नर कुपवाड़ा श्रीकांत सुसे ने गुरुवार को सहायक निदेशक मत्स्य विभाग कुपवाड़ा डॉ. सलमान रऊफ चालकू और मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मछली पालकों तथा मछुआरा समुदाय के सदस्यों के बीच 10 जोड़ी आइस बॉक्स (50 लीटर + 25 लीटर) वितरित किए। ये आइस बॉक्स मछली उत्पादों के प्रभावी पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन, सुरक्षित भंडारण और परिवहन में सहायता प्रदान करने के लिए दिए गए हैं। संवाद