फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डिवकॉम ने दिए महाशिवरात्रि की तैयारियों के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर संभागीय आयुक्त (डिवकॉम) कश्मीर अंशुल गर्ग ने वीरवार को उपायुक्तों और विभागाध्यक्षों की एक बैठक बुलाई। बैठक में स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय की सुविधा के लिए कश्मीर संभाग के प्रमुख मंदिरों और ट्रांजिट कैंपों में व्यापक व्यवस्थाओं की समीक्षा। उन्होंने अधिकारियों को महाशिवरात्रि की तैयारियों के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि पर्व जिसे स्थानीय रूप से हेरथ के नाम से जाना जाता है, कश्मीरी पंडितों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। शंकराचार्य मंदिर में 25,000 से अधिक भक्तों के धार्मिक अनुष्ठान करने की उम्मीद है। कुलगाम में डीसी कुलगाम अथर आमिर खान और गांदरबल में डीसी जतिन किशोर ने भी महाशिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें