फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की भागीदारी से ही बन सकता है नशा मुक्त समाज : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। डीसी इंदु कंवल चिब ने एसएसपी एजाज अहमद जरगर और जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को एसकेआईसीसी श्रीनगर में आयोजित 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान'' के यूटी-स्तरीय समापन समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की।

यह यूटी-स्तरीय कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर भर में चलाए गए 100 दिवसीय अभियान की सफल समाप्ति का प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता, रोकथाम और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के बाद डीसी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान नशे की बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समुदायों को एकजुट करने का एक मजबूत मंच बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि निरंतर जागरूकता, जनता की सक्रिय भागीदारी और सभी हितधारकों के समन्वित प्रयास ही नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी हैं। डीसी ने अभियान को सफल बनाने में सभी विभागों, पुलिस, शिक्षण संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, स्वयंसेवकों और सिविल सोसाइटी संगठनों के योगदान की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन आगे भी सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि अभियान से बनी गति को बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें