श्रीनगर। उपायुक्त बडगाम अथर आमिर खान ने शुक्रवार को रेशीपोरा में निर्माणाधीन 125 बेड अस्पताल और 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल को आधुनिक और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान हुई बैठक में डीसी को बताया गया कि मई 2024 से शुरू परियोजना में पाइल कैप, प्लिंथ और ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा हो चुका है जबकि प्रथम और द्वितीय तल का करीब 50 प्रतिशत कार्य संपन्न हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, दूसरा तल अप्रैल मध्य तक और पूरी परियोजना सितंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। संवाद