फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में उपायुक्त ने मछुआरों को बांटे आइस बॉक्स

विज्ञापन
बारामुला में उपायुक्त ने बांटे आइसबॉक्स। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
बारामुला। मत्स्य पालन क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त बारामुला मिंगा शेरपा ने मंगलवार को जिले के पंजीकृत मछुआरों और मछली पालकों को 94 आइस बॉक्स वितरित किए। सहायक निदेशक मत्स्य पालन विशेष तौर पर मौजूद रहे। ये आइस बॉक्स मत्स्य पालन विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर प्रतिस्पर्धात्मक सुधार परियोजना के तहत खरीदे गए हैं। इनका उद्देश्य मछली उत्पादन के बाद प्रबंधन को मजबूत करना और मछुआरा समुदाय की आजीविका में सुधार लाना है। अपने संबोधन में उपायुक्त मिंगा शेरपा ने कहा कि यह पहल कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों से जुड़े लोगों की आय दोगुनी करने के जम्मू-कश्मीर सरकार के दीर्घकालिक लक्ष्य का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें