कुलगाम के काजीगुंड के स्कूल में लगी आग। संवाद
कुलगाम। काजीगुंड के सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई जिससे स्कूल की पूरी इमारत जल गई।
एक अधिकारी ने बताया कि आग पूरी इमारत में फैल गई। आग पर काबू पाने से पहले ही स्कूल जल गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद