फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी बांदीपोरा ने एसके खेल स्टेडियम में विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। डीसी इंदु कंवल चिब ने वीरवार को एसके स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदीपोरा का दौरा कर जिले में खेल अवसंरचना को बेहतर बनाने के लिए चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
दौरे के दौरान डीसी ने स्टेडियम में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों, ठेकेदारों और खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। खेल मैदान के विकास की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि भराई और समतलीकरण का काम एक महीने के भीतर पूरा किया जाए ताकि मैदान को जल्द से जल्द खेल गतिविधियों के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

इनडोर स्पोर्ट्स हॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इंजीनियरों को शेष कार्य दो सप्ताह में पूरा करने और सुविधा को बिना किसी देरी के शुरू करने के निर्देश दिए। डीसी ने पवेलियन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की और कार्यदायी एजेंसी को काम में तेजी लाकर परियोजना जल्द पूरा करने को कहा। समीक्षा के दौरान डीसी ने कार्यकारी इंजीनियर, आरएंडबी को निर्देश दिया कि वे जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के इंजीनियरिंग विंग और खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करें ताकि प्रभावी समन्वय और परियोजना से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान कार्य कर रहे ठेकेदार भी मौजूद थे। डीसी ने उनसे बातचीत कर पर्याप्त संसाधन जुटाने और सभी चल रहे कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ कम से कम समय में पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीसी ने सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों से कहा कि वे नजदीकी समन्वय से काम करें और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें ताकि सुविधाएं खिलाड़ियों को जल्द उपलब्ध हो सकें। दौरे के दौरान कार्यकारी इंजीनियर आरएंडबी , पीडीडी, जेकेएससी के एई और जेई, तहसीलदार बांदीपोरा के अलावा संबंधित ठेकेदार और खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें