फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने हॉस्टल का किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लबरू ने मंगलवार को पीरबाग में भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों के बच्चों के लिए बन रहे 100 बेड वाले हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्हें अवगत कराया गया कि 7.44 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट का सिविल कार्य अंतिम चरण में है। निरीक्षण के बाद डीसी ने कार्यकारी एजेंसी को शेष आंतरिक कार्यों को तेज करने तथा इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। तीन मंजिला (जी+2) यह हॉस्टल 25 कमरों वाला होगा जिसमें 100 बेड की क्षमता होगी। इसका उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और शहीदों के बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें