फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीसी अक्षय लबरू ने मंगलवार को डीसी ऑफिस के सभागार में अहम बैठक कर जिले में चल रही केंद्र और यूटी की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जेक समाधान, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना और नेशनल पेंशन स्कीम फॉर ट्रेडर्स एंड सेल्फ-एम्प्लॉयड पर्सन्स की सेक्टर-वार प्रगति परखी गई। डीसी ने कहा कि ये योजनाएं मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन कवर और शिकायत निवारण का सहारा देने के लिए हैं। इसलिए जरूरी है कि एक भी पात्र लाभार्थी छूटे नहीं। बैठक में विभागों ने प्रेजेंटेशन के जरिए योजनाओं की अब तक की प्रगति बताई। नेशनल पेंशन स्कीम फॉर ट्रेडर्स एंड सेल्फ-एम्प्लॉयड पर्सन्स को लेकर डीसी ने जीएम डीआईसी को निर्देश दिया कि वे दूसरे विभागों के साथ तालमेल कर योजना को जमीन पर उतारें और 10 जून 2026 तक ठोस प्रगति दिखाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें