फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपायुक्त ने की जिले की विकासात्मक स्थिति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लबरू ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बैठक कक्ष में संबंधित विभागों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला कैपेक्स बजट 2025-26 और निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रिफत आफताब कुरैशी, मुख्य योजना अधिकारी फैयाज अहमद डार के अलावा जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी, आरएंडबी, जल शक्ति, केपीडीसीएल, एसएमसी के कार्यकारी अभियंता, सहायक आयुक्त पंचायत, खंड विकास अधिकारी, सभी जिला/क्षेत्रीय अधिकारी, अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। शुरुआत में डीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जिला कैपेक्स बजट और सीडीएफ के तहत स्वीकृत एवं नए कार्यों की क्षेत्रवार समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया और विभागों को निर्देश दिया कि चालू वित्त वर्ष के लिए स्वीकृत कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें