- उपायुक्त ने एसएसपी श्रीनगर के साथ की बैठक, लंबित मामलों को निपटाने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लबरू की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग-कम-कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिले में आतंकी घटनाओं से प्रभावित पीड़ितों के परिजन द्वारा दायर किए गए नए मामलों की जांच की गई। इस दाैरान डीसी ने आतंक पीड़ितों के परिजन के लिए नियुक्ति की सिफारिश की।
बैठक में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संदीप चक्रवर्ती भी मौजूद थे। समिति ने जमा किए गए आवेदनों की पूरी समीक्षा की और तय गाइडलाइंस के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति और राहत के अन्य तरीकों के लिए दावेदारों की पात्रता का आकलन किया। विस्तृत जांच के श्रीनगर जिले से कई नए मामलों को सरकार के विचार के लिए सिफारिश की। आवेदनों की विस्तृत जांच के बाद समिति ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए श्रीनगर जिले के नए मामलों को सरकार के विचार के लिए सिफारिश की।