फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन युवा : लाभार्थियों की क्षमता बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीसी अक्षय लबरू ने सोमवार को डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स के कांफ्रेंस हॉल में मिशन युवा की प्रगति, विभागों व बैंकों के प्रदर्शन का आकलन किया। बैठक में एडीसी मीर इम्तियाज उल अजीज, मुख्य योजना अधिकारी फयाज अहमद डार, एसडीएम वेस्ट इरफान बहादुर, एसडीएम ईस्ट जुबैर अहमद, सहायक आयुक्त राजस्व उमर गुलजार व जेके बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डीसी ने मिशन युवा के तहत प्राप्त प्रगति की विस्तृत बैंक-वार और विभाग-वार समीक्षा की जो युवाओं के सशक्तीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और इच्छुक उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक सरकारी पहल है। डीसी ने मिशन युवा के दिशा-निर्देशों के तहत लाभार्थियों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि लंबित मामलों का जल्दी निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें