- डीसी और स्किम्स डायरेक्टर ने इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू ने शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सौरा के डायरेक्टर प्रो. मोहम्मद अशरफ अहंगर के साथ मिलकर वीरवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए ट्रैफिक कम किया जाएगा।
उन्होंने घाटी के प्रमुख टर्शियरी केयर अस्पताल में हेल्थकेयर सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और डेवलपमेंट की जरूरतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
इस दौरान स्किम्स सौरा के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, इंस्टीट्यूट के बाहर ट्रैफिक कम करने के उपायों, स्किम्स की जमीन की हदबंदी, सड़क चौड़ीकरण के जरिए स्किम्स तक पहुंच बढ़ाने, इंस्टीट्यूट के प्रस्तावित नए ओपीडी ब्लॉक के लिए ज़मीन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
अधिकारियों ने इंस्टीट्यूट कैंपस को मरीजों के लिए और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न उपायों की मौके पर ही समीक्षा की। मरीजों, उनके साथ आने वालों और इमरजेंसी वाहनों की बिना किसी परेशानी के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मुख्य गेट के प्रवेश और निकास बिंदुओं को चौड़ा करने पर विशेष ध्यान दिया गया।