फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर शहर में भीड़ कम करने के साथ अस्पताल तक पहुंच बेहतर बनाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरजुला बंड रोड को छानपोरा से जोड़ने का काम लगातार चल रहा है : उपायुक्त
विज्ञापन

- बरजुला कॉरिडोर के लिए मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार की गई है : एसएसपी ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लाबरू ने शनिवार को कहा कि जिला प्रशासन शहर में भीड़ कम करने और बुनियादी ढांचों को मजबूत करने के लिए प्रायोगिक कदम उठा रहा है। अस्पतालों तक पहुंच बेहतर करना ही इसका मकसद है।
बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल बरजुला के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जाएगा और गाड़ियों खासकर एम्बुलेंस व मरीजों की आसान आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शीरीन बाग के बीच एक दूसरा रास्ता बनाया जा रहा है। इसे सोनार पुल कहा जाता है। प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। बरजुला बंड रोड का काम पूरा हो गया है। गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। प्रशासन अब आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए बंड रोड को छानपोरा से जोड़ने के तरीके ढूंढ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोन एंड जॉइंट अस्पताल में मरीजों के आने-जाने को आसान बनाने और मेन गेट पर भीड़ कम करने के लिए एक दूसरा एंट्री पॉइंट बनाने का काम शुरू हो गया है। बंड रोड पर पार्किंग भी बनाई जा रही है। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हल्के वाहन अभी अंडरपास ब्रिज से गुजर रहे हैं। डीसी ने कहा कि ये उपाय शहर भर में ट्रैफिक की दिक्कतों को दूर करने और लोगों की सुविधा को बेहतर बनाने के एक बड़े प्लान का हिस्सा हैं।
एसएसपी ट्रैफिक सिटी एजाज अहमद भट ने कहा कि बरजुला कॉरिडोर के लिए मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार की गई है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) विभाग ने इलाके के नए ब्लॉक से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बरजुला में बंड के किनारे एक मैग्नेटाइज्ड रोड बनाई है। पार्किंग की जगह बढ़ाने के लिए एक रैंप का भी प्रस्ताव है। इससे बरजुला में नए ब्लॉक में आने-जाने में आसानी होगी। नए बरजुला ब्लॉक को बंड के जरिए छानपोरा से जोड़ने की कोशिशें चल रही हैं। आरएंडबी विभाग के एग्जामिनर ने हमें बताया है कि डीपीआर भेज दी गई है। काम इसी वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने आगे कहा कि यह रूट छानपोरा से दाहिने किनारे तक जाएगा जो सनत नगर से जुड़ेगा। बरजुला अंडरपास ब्रिज के बारे में उन्होंने कहा कि इससे बुलबुल बाग से ट्रैफिक आसान हो जाएगा हालांकि यह छोटी गाड़ियों के लिए सीमित होगा। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस फिर से खुलने के साथ भट ने ट्रैफिक में बढ़ोतरी की संभावना को माना। उन्होंने कहा कि हम हालात पर नजर रख रहे हैं। खासकर सहरी और इफ्तारी के समय। हमने सरकार को अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग समय का सुझाव दिया है। अगर इसे लागू किया जाता है तो इससे ट्रैफिक फ्लो में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें