श्रीनगर। साइबर पुलिस ने राजबाग क्षेत्र में रविवार को एक मकान पर छापा मारा और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान यहां से पुलिस ने कार्यालय संबंधी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।
इस संदर्भ में पुलिस ने साइबर थाना श्रीनगर में सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम की धारा 66 डी और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान जफर अहमद मीर निवासी आरामवारी राजबाग और सुदीप मूल रूप से निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। सुदीप राजबाग के आरामवारी में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद