फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अखरोट का पेड़ काटने पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलिस ने दफेरपोरा क्षेत्र में संरक्षित अखरोट के पेड़ की अवैध कटाई के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस की गश्ती टीम ने दफेरपोरा में अखरोट के पेड़ की अवैध कटाई देखी। जांच में पता चला कि यह पेड़ आवश्यक अनुमति लिए बिना काटा गया। पेड़ का मालिक गुलाम मोहिउद्दीन मलिक निवासी दफेरपोरा को पाया गया। पुलिस ने अवैध तरीके से पेड़ काटने में शामिल तीन लोगों की पहचान की जिनमें मंजूर अहमद खान, हिलाल अहमद भट व शाहिद अहमद खान तीनों निवासी बानगुंड वानपोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही कटी हुई पेड़ की लकड़ी को जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें