फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर बिजली काटी, विधायक के विरोध पर दोबारा जोड़ा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आगा सैयद मुंतजिर ने केपीडीसीएल कर्मियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बडगाम जिले के विधायक आगा सैयद मुंतजिर ने कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने गरीब ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति काटने का विरोध जताया।
विधायक ने बिजली विभाग की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए और अधिकारियों को चुनौती दी कि वे उच्च पदस्थ कार्यालयों जैसे डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के कार्यालय और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों की बिजली काटें न कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को निशाना बनाएं। उन्होंने केपीडीसीएल अधिकारियों से गरीब लोगों को परेशान करना बंद करने और तुच्छ आधार पर बिजली काटने से बचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह घटना तब हुई जब केपीडीसीएल कर्मचारियों ने बुधवार शाम बडगाम जिले के पल्लर गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। यह कार्रवाई क्षेत्र में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के खिलाफ ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद की गई। ग्रामीणों ने कहा कि मीटर लगाने पर आपत्ति जताने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बाद दबाव बनाने की रणनीति के तहत बिजली काटी गई। बडगाम विधायक के हस्तक्षेप के बाद केपीडीसीएल कर्मचारियों ने वीरवार शाम को गांव में बिजली बहाल कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें