फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में ड्यूटी देते बेहोश होकर गिरने से सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, 37 वर्षीय कांस्टेबल संथाला ओवारी दक्षिण कश्मीर के यारीपोरा इलाके में अपनी ड्यूटी पोस्ट पर रात करीब 8:30 बजे बेहोशी की हालत में पाए गए। उन्हें तुरंत कंपनी मुख्यालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल यारीपोरा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जवान की मौत हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई है। मृतक कांस्टेबल संथाला ओवारी असम के चिरांग जिले के डांगीगांव गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें