फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपराज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ

विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिलाई एकता की शपथ। स्रोत लोक भवन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए उपराज्यपाल ने लिखा, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई तथा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को उनकी 151वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मियों ने देश की एकता, संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें