फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम में उलझाकर असल मुद्दों से भटका रही भाजपा : तारिगामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वरिष्ठ सीपीआईएम नेता ने किया भाजपा पर तीखा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। वरिष्ठ सीपीआईएम नेता एमवाई तारिगामी ने वीरवार को भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी जनता के असली और ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की कहानी गढ़कर दिमाग की राजनीति कर रही है। वे दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अशमूजी क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज जम्मू में एक मुस्लिम छात्र के एमबीबीएस सीट हासिल करने पर मचे हालिया विवाद पर तारिगामी ने कहा कि भारत के सभी मेडिकल संस्थानों में दाखिला मेरिट के आधार पर होता है न कि धर्म या जाति के आधार पर। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे शीर्ष संस्थान भी हिंदू और मुस्लिम छात्रों में कोई भेदभाव नहीं करते। वहां सिर्फ मेरिट ही मायने रखती है। तारिगामी ने जम्मू-कश्मीर में हाल के खराब मौसम से लोगों को हो रही भारी मुश्किलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि व्यापक नुकसान के बावजूद सरकार प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मुहैया कराने में पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें