श्रीनगर। श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में वीरवार को एक पुलिसकर्मी की हृदयाघात से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि आईआर 6वीं बटालियन में तैनात यह पुलिसकर्मी पीसीआर श्रीनगर में ड्यूटी पर था। उसे अपने कमरे में बेहोश अवस्था में पाया गया।
अधिकारी के अनुसार उसे तुरंत पीसीआर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान मोहम्मद बर्री पुत्र बीरू गुज्जर निवासी डोडा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम और अन्य मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए पीसीआर मोर्चरी में रखा गया है। संवाद