फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सर्विस राइफल साफ करते चली गोली से कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा पुलिस पोस्ट संगम बिजबिहाड़ा में हुआ जहां कांस्टेबल अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई जो उसके पैर में लगी।
घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद अब्बास के रूप में हुई है, जो कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना हथियार की सफाई के दौरान दुर्घटनावश हुई है। घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जानकारी का इंतजार है। फिलहाल घायल कांस्टेबल जीएमसी अनंतनाग में उपचाराधीन है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें