फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कांग्रेस ने ''छात्रों की गूंज'' अभियान में नीट पेपर लीक उठाया, शिक्षा सुधार की मांग

विज्ञापन
पुलवामा में कांग्रेस का कार्यक्रम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुलवामा। जिला कांग्रेस कमेटी पुलवामा ने शनिवार को पंपोर में छात्रों की गूंज अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया। कांग्रेस नेताओं ने हाल में हुए नीट पेपर लीक को प्रमुखता से उठाया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुलवामा उमर जान, पूर्व विधायक कोकरनाग अब्दुल रहीम राथर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुलवामा, एनएसयूआई अध्यक्ष पुलवामा और नीट अभ्यर्थी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया है। यह अभियान 40 दिन तक पूरे देश में छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाएगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था रिजेक्शन सिस्टम में बदल गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा परिवारों पर आर्थिक बोझ बन गई है। हर साल करीब 22 लाख छात्र नीट परीक्षा देते हैं और तैयारी पर सालाना कुल खर्च लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कोचिंग इंडस्ट्री वसूली तंत्र बन गई है।
विज्ञापन

सालों की तैयारी के बावजूद बहुत कम छात्रों को स्थिर रोजगार मिल पाता है। नेताओं ने पार्टी की मांगें दोहराई जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली, कोचिंग इंडस्ट्री का उचित नियमन, सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना। पार्टी नेताओं का कहना था कि आने वाले सप्ताहों में जिले भर में छात्रों की गूंज अभियान के जरिए छात्रों के मुद्दे उठाना जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें