फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई सर्दी

विज्ञापन
श्रीनगर में सर्द सुबह धुंध के बीच लोग। संवाद
विज्ञापन
- पश्चिमी विक्षोभ का 27 तक रहेगा असर, मैदानी इलाकों में बारिश का भी पूर्वानुमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार शाम को ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह जोजिला, साधना टॉप और राजदान पास में कुछ समय के लिए मार्ग बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक रहेगा।
उम्मीद है कि 22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में सर्दी फिर से बढ़ गई है। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 2.2 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2.0 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.8 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.7 डिग्री, बारामुला में माइनस 1.6 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.1 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.3 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.6 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.6 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 2.9 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 3.6 डिग्री और सोपोर में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 4.6 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 3.5 डिग्री, बनिहाल में 0.6 डिग्री, बटोत में 5.7 डिग्री, कटड़ा में 7.4 डिग्री, भद्रवाह में 1.5 डिग्री, कठुआ में 4.0 डिग्री, उधमपुर में माइनस 1.6 डिग्री, रामबन में 5.2 डिग्री, राजोरी में माइनस 0.5 डिग्री, किश्तवाड़ में 7.5 डिग्री, रियासी में 2.7 डिग्री, डोडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 7.0 डिग्री, हानले में माइनस 8.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 5.1 डिग्री, नुबरा वैली में माइनस 2.5 डिग्री, द्रास में माइनस 9.9 डिग्री, पदुम में माइनस 4.3 डिग्री, न्याेमा में माइनस 5.6 डिग्री, खाल्त्से में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें