- न्यूनतम पारे में सुधार, मैदानी इलाकों में कल बारिश की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में सर्दी का प्रकोप जारी है। दिन में बादलों के कारण सूरज नहीं दिखा और गलन बनी रही। न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। रात का पारा माइनस से बाहर आकर शून्य के आसपास बना रहा। 19 से 31 दिसंबर तक ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार रात से रविवार दिन तक मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
सबसे के तापमान जोजिला में माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कहीं-कहीं बादल रहेंगे, लेकिन शनिवार शाम तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वीरवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर 0.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.0 डिग्री, कोकेरनाग में 1.8 डिग्री, पांपोर माइनस 1.8 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 0.8 डिग्री, अनंतनाग माइनस 0.3 डिग्री, बारामुला माइनस 1.8 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 0.8 डिग्री, पुलवामा माइनस 3.2 डिग्री, शाेपियां माइनस 1.5 डिग्री, कुलगाम में 2.0 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.1 डिग्री, सोनमर्ग में 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 11.0 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 11.5 डिग्री, बनिहाल में 5.7 डिग्री, बटोत में 9.5 डिग्री, कटड़ा में 12.1 डिग्री, भद्रवाह में 5.0 डिग्री, कठुआ में 8.8 डिग्री, उधमपुर में 6.1 डिग्री, रामबन में 8.3 डिग्री, सांबा में 7.1 डिग्री, राजौरी में 3.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 8.6 डिग्री, रियासी में 9.7 डिग्री, डोडा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 3.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 2.9 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 31 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 20 और 21 दिसंबर के बीच में कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर डिवीजन के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम प्रकार का कोहरा जारी रहने की संभावना है। ऊंचे इलाकों में सब-फ्रीजिंग तापमान के साथ हल्की बर्फबारी के कारण 20 तारीख की देर रात से 21 तारीख की सुबह सड़कों पर फिसलन हो सकती है और यात्रियों और वाहन चालकों को को ट्रैफिक व प्रशासनिक सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।