फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर और काजीगुंड में सर्दी ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
श्रीनगर की सर्द सुबह में डल झील पर नाव में पारंपरिक कांगड़ी के साथ लोग। संवाद  - फोटो : मेट्रो
विज्ञापन
- 2007 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में सर्दी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर और काजीगुंड में वर्ष 2007 के बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं कुपवाड़ा में वर्ष 2009 के बाद वीरवार को सबसे ज्यादा सर्दी रही।
श्रीनगर में वीरवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं काजीगुंड में पारा माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही जिलों में नवंबर माह में सर्दी का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां पारे ने 16 साल का रिकार्ड तोड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 1-3 दिसंबर को बादल छा सकते हैं। इस एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।


पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।



माइनस 16.0 डिग्री के साथ जोजिला पास सबसे ठंडा

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग के श्रीनगर एयरपोर्ट पर न्यूनतम पारा माइनस 5.2 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 1.6 डिग्री, पांपोर में माइनस 5.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 4.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 5.7 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 5.8 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 4.5 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.8 डिग्री, शोपियां में माइनस 6.5 डिग्री, कुलगाम में माइनस 2.4 डिग्री, गांदरबल में माइनस 3.3 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री, राफियाबाद में माइनस -5.2 डिग्री और जोजिला पास में माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जम्मू में 8.7 डिग्री न्यूनतम पारा
जम्मू संभाग में जम्मू में 8.7 डिग्री, बनिहाल में माइनस 1.5 डिग्री, बटोत में 4.0 डिग्री, कटड़ा में 8.5 डिग्री, भद्रवाह में 0.4 डिग्री, कठुआ में 8.2 डिग्री, उधमपुर में 4.6 डिग्री, रामबन में 4.1 डिग्री, सांबा में 6.9 डिग्री, राजोरी में 2.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 3.4 डिग्री, रियासी में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 8.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 9.5 डिग्री, नुबरा में माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें