गुलमर्ग। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि सरकार गुलमर्ग को इंटरनेशनल स्की डेस्टिनेशन बनाएगी। इस विजन से नए अवसर बनेंगे और स्पोर्ट्स और टूरिज्म से जुड़े सभी सेक्टर को फायदा होगा। सोमवार को खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन के अवसर पर उमर ने कहा कि जीतना जरूरी नहीं है, हिस्सा लेना ही असल में मायने रखता है।
सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इटली के कॉर्टिना में विंटर ओलंपिक्स देख रहे थे। मैं भारत के स्कीयर, हमारे अपने आरिफ खान को बधाई देता हूं जिन्होंने गर्व से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। मुझे उम्मीद है कि विंटर गेम्स के इस संस्करण से एक नया आरिफ खान सामने आएगा।