फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्यमंत्री ने जेएलएनएम अस्पताल में 2.25 करोड़ के मेडिकल उपकरण किए लोकार्पित

विज्ञापन
श्रीनगर के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सा उपकरणों को लोकार्पित करते मुख्यमंत्री
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएनएम) अस्पताल में जनता को 2.25 करोड़ के मेडिकल उपकरण समर्पित किए। मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत उन्नत मेडिकल उपकरणों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इन उपकरणों में ईआरसीपी एंडोस्कोपी मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, हिस्टो पैथोलॉजी के लिए टिश्यू प्रोसेसर और लेजर यूरोलॉजी उपकरण शामिल हैं जिन्हें कुल 2.25 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई शुरू की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया जिनमें पैथोलॉजी विभाग, प्रयोगशाला विभाग, इम्यूनोलॉजी अनुभाग, बायोकेमिस्ट्री अनुभाग और यूएसजी कक्ष आदि शामिल हैं।
उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों, तकनीशियनों और पैरामेडिकल कर्मचारियों से भी बातचीत की। स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री ने पूरे साल लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कर्मचारियों की तारीफ की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू, जदीबल के विधायक तनवीर सादिक, जेएलएनएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि, वरिष्ठ डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें