फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मटन व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

विज्ञापन
मटन डीलर्स के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री। संवाद
विज्ञापन
- पंजाब सरकार के साथ मिलकर सुलझाया जाएगा मवेशी परिवहन का मुद्दा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के मटन व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान मटन डीलरों ने मुख्यमंत्री को पंजाब के रास्ते मवेशियों के परिवहन में आ रही उन गंभीर दिक्कतों से अवगत कराया।
इस वजह से जम्मू-कश्मीर में मवेशियों की सुचारू आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बैठक में जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा और परिवहन व नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांजिट के दौरान होने वाली परेशानियों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री से मवेशियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। व्यापारियों की चिंताओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर सरकार इस मुद्दे को हल करने और व्यापारियों, मवेशी ट्रांसपोर्टरों व उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय दल जल्द ही पंजाब का दौरा करेगा, जो वहां के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का एक व्यावहारिक और सर्वसम्मत समाधान तलाशेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का यह कदम उनकी उस हालिया पहल के बाद आया है, जिसके तहत उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक अर्ध-शासकीय (डीओ) पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने पंजाब सरकार से जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्टरों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने और मवेशियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया था कि इस मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का यह आगामी पंजाब दौरा दोनों सरकारों के बीच बनी इसी आपसी सहमति का हिस्सा है, ताकि जमीनी स्तर पर समन्वय बनाकर इस गतिरोध को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें